डीडीहाट। डीडीहाट विधान सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि 13 फरवरी को भैस्यूड़ी गांव निवासी रामी राम को घर से बुलाकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसे घायल अवस्था में डीडीहाट अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था। बरेली में रामीराम की मौत हो गई थी। परिजनों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर रामीराम के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
राजस्व पुलिस ने आरोपी हिमांशु देऊपा, गोकुल देऊपा, रविंद्र सिंह और प्रकाश राम हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है।