पिथौरागढ़। मेरो पहाड़ द्वारा बुधवार को ग्राम बिण में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।मेरो पहाड़ ट्रस्ट की उपाध्यक्ष ममता भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं को समृद्ध करते हुए हर पर्व और त्योहार को इसी प्रकार हर्षोल्लास से मनाने का संकल्प भी लिया गया। मेरो पहाड़ ट्रस्ट द्वारा अपनी संस्कृति और परंपराओं को समृद्ध करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि पहाड़ की परंपराओं को समृद्ध किया जा सके। इस मौके पर सुशीला देवी, कमला कल्पाशी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।