पिथौरागढ़। पुलिस ने अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 105 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई और 12 वाहनों को सीज किया गया।चौकी प्रभारी एंचोली एसआई राकेश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होली पर्व को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालक गणेश कुमार, मनोज सौन, रंजन शर्मा, शेखर जोशी को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एसआई सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालक रविंद्र सिंह और चौकी प्रभारी पनार एसआई दिनेश चंद्र ने वाहन चालक आनंद राम और रोहित कुमार को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया। सभी के वाहनों को सीज कर दिया गया। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 105 वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों को सीज किया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सभी थाना और चौकी पुलिस को अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।