देहरादून/पिथौरागढ़। होली पर्व पर 108 एंबुलेंस सेवा ने हादसों के घायलों से लेकर प्रसव पीड़िताओं सहित अन्य जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी। 108 ने प्रदेश भर में 660 लोगों को आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 से मदद पहुंचाई गयी। होली के दौरान सबसे अधिक सड़क हादसे हुए। इस दिन 108 में प्रदेश भर से सड़क हादसों के 105 मामले दर्ज किये गये।
उत्तराखंड के 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल शर्मा ने बताया कि होली के दिन प्रेगनेन्सी सम्बन्धित 133, हृदय रोग सम्बन्धित 17, अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित 405 मामले थे। इसके अलावा पुलिस से सम्बन्धित 272 मामले भी मिले जिन्हें पुलिस कन्ट्रोल रूम को हस्तान्तिरित किया गया। इसके अलावा जनपद देहरादून में आपातकालीन 108 सेवा के माध्यम से कुल 169 लोगों को स्वास्थ्य सहायता पहुंचाई गयी। जिसमें प्रेगनेन्सी सम्बन्धित 26, रोड़ एक्सीडेन्ट 39 , हृदय सम्बन्धित 3, अन्य 101 मामले थे।
पिथौरागढ़ जिले में होली पर्व के दिन 40 से अधिक मामले आए। इनमें सबसे अधिक गिरकर घायल होने के मामले रहे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से समय से अस्पताल पहुंचाया गया।
108 सेवा के जिला कार्डिनेटर भास्कर शर्मा ने बताया कि गणाई गंगोली में चार मामले, थल में दो, बेरीनाग में दो मामले, मूनाकोट में तीन, पिथौरागढ़ की दो एंबुलेंस में आठ मामले, मुनस्यारी में दो और धारचूला में चार मामले, इग्यारदेवी में दो मामले थे जिनमें एक जहर खाने का था। डीडीहाट में दो मामले, कनालीछीना में एक, मड़मानले में चार, तेजम में पांच मामले, जौलजीबी में दो, मदकोट में एक और अस्कोट में दो मरीज अस्पताल पहुंचाए गए।

