पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन की बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष उमा पांडेय की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में वि‌भिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए शीघ्र देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वंचित राज्य आंदोलनकारियों को नई सरकार से मांगें पूरी होने की उम्मीद है। अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए जल्द ही एक शिष्टमंडल देहरादून जाएगा। इस मौके पर महामंत्री जगदीश चंद्र जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, गोविंद सिंह बोरा, सुरेंद्र सिंह मेहता,कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह बोरा, सुरेंद्र सिंह मेहता, सोनू वर्मा, कमला तिवारी, हरीश बिष्ट, जगदीश चंद्र जोशी सहित कई वंचित राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।