कोटद्वार। कोटद्वार के वीरोंखाल के ग्वीन तल्ला गांव में घुसे तेंदुए ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर घायल महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे एक तेंदुआ वीरोंखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ग्वील तल्ला में घुस गया। तेंदुए के गांव में घुसते ही हड़कंप मच गया। बचने के लिए ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। इसी दाैरान तेंदुए ने घर की ओर लौट रही जतुली देवी पत्‍नी गोपाल सिंह और श्यामा देवी पत्‍नी रुद्र सिंह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ मौके से भागकर नजदीक ही छिप गया। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए वीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। इस घटना से ग्रामीण खौफ में हैं।