धारचूला(पिथौरागढ़)। सरकार के द्वारा दुकानों में कराए जा रहे जीएसटी सर्वे के विरोध में धारचूला व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारियों ने गांधी चौक में केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के द्वारा सरकार को हर समय समर्थन दिया जाता है लेकिन  सरकार जीएसटी सर्वे से व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी व्यापारी एकजुट होकर बाजार बंदी और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महासचिव महेश गर्ब्याल, संयुक्त सचिव अश्विनी नपलच्याल, कोषाध्यक्ष खड़क सिंह दानू, वरिष्ठ व्यापारी श्याम चंद्र खर्कवाल, अनिल कोहली, आशीष सूद, कमल फिरमाल, उमेश पंत, नवीन खर्कवाल, कलीम अहमद सहित कई व्यापारी  मौजूद रहे।