पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता एवं सांसद अधीर रंजन तिवारी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए विवादित बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद से विवादित बयान को लेकर माफी मागने की मांग की।

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में घंटाकरण तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता सांसद अधीर रंजन तिवारी और कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया वह घोर निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस को आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों का विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इस बयान को लेकर कांगेस नेता अधीर रंजन तिवारी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि 75 साल की आजादी में पहली बार किसी गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद तक पहुंचाया। कहा कि इस तरह के अर्मायादित बयानों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मालासौन, जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, गोपू महर, ललित मोहन भट्ट, जिला महामंत्री बसंत जोशी, महिमन कन्याल, महेश पाठक गोलू, गजेंद्र राणा, रविंद्र बसेड़ा, किशन खड़ायत, प्रकाश जोशी, नरेंद्र भट्ट, भगवती पुनेठा, भारती, प्रतिमा, रवि बसेड़ा, अकबर खान, गोपाल चंद, रितेश, विक्की बाल्मीकि सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।