धारचूला(पिथौरागढ़)। धारचूला में आपदा के कारण बेघर हुए लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग चिंता न करें सरकार पूरी व्यवस्था करेगी।

ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से धारचूला पर्यटक आवास गृह में रह रहे आपदा प्रभावितों से बात कराई। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को संबोधित किया। कहा सरकार पूरी तरह से प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रभावितों की मदद की हर संभव की जाएगी। आप चिंता न करें।