पिथौरागढ़। जनपद में भांग के अवैध उत्पादन पर लगाम के लिए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान लगातार प्रयासरत हैं। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, पुलिस, वन, नगर पालिका एवं पीआरडी आदि विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ स्वयं मौके पर जाकर भांग की अवैध खेती को नष्ट किया जा रहा है। अब तक 50 लाख की अवैध भांग की खेती नष्ट की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने 27 जुलाई से 4 अगस्त तक लगातार 9 दिवसीय अभियान चलाकर जनपद की तहसील पिथौरागढ़ के 8 गांवों की कुल 415 नाली भूमि पर लगभग रुपये 50 लाख कीमत की भांग की फसल को नष्ट किया। जिलाधिकारी द्वारा तहसील पिथौरागढ़ के ग्राम बिलयी, सोनगांव, द्यूरा,बिजुरकाण्डा, दुर्गानगर, बड़ाबे, दोली एवं चिलिंग्या में  भांग की अवैध खेती को नष्ट किया गया। इस अभियान में उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह जिलाधिकारी के साथ रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।