पिथौरागढ़/धारचूला। पिथौरागढ़ और धारचूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

शुक्रवार को सिल्थाम तिराहे पर पुतला दहन करते हुए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कि सरकार ने पहली बार दूध, दही, पनीर, चावल और आटे में जीएसटी लगाकर मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर तोड़ दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत और युकां जिलाध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि सरकार शीघ्र बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को कम नहीं करती है तो कांग्रेस आम जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज ओझा ने कहा कि सरकार को आने वाले समय में जनता जवाब देगी। पुतला फूंकने वालों में इस मौके पर राकेश कुमार, रवि बोरा, भरत कुमार, नारायण कोहली, निशिद उप्रेती, प्रयाग राज, मुस्तकीम कुरैशी, शंकर खड़ायत, हरीश बोहरा, प्रदीप महर, राजेंद्र बिष्ट, करन सिंह, संजय कुमार, एससी बोरा, रवि महर, ‌नीरज सौन, रवि शर्मा, दिनेश बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

धारचूला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह दरियाल के नेतृत्व में गांधी चौक में सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। महंगाई से आम आदमी परेशान है। जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नंदा बिष्ट ने कहा प्रदेश सरकार का कोई प्रतिनिधि आपदा पीड़ितों का दर्द जानने धारचूला नहीं आया। उन्होंने इसे घोर उपेक्षा बताया। इस मौके पर भागीरथी ह्यांकी, आन सिंह रोकाया, मह‌िराज गर्ब्याल, दीपक बिष्ट, रामू रोकाया, भूपेंद्र थापा, दीपक बिष्ट, जीवन रौतेला, विनोद कुमार, सौरभ मर्तोलिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।