पिथौरागढ़। शराब पीकर वाहन चलाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस अभियान के दौरान 81 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर आठ वाहन सीज किए गए।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ‌सिंह के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पिथौरागढ़ निवासी भावेश को नशे की हालत में पाया गया। उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अलावा तेज रफ्तार, बिना डीएल, ओवर लोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने पर 81 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और आठ वाहन सीज किए गए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रखा जाएगा।