पिथौरागढ़। आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट की बी कंपनी एलागाड़ द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्यांकुरी गाँव में अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणों को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया। कंपनी कमांडर बृजमोहन सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडे का वितरण भी किया और सभी को तिरंगा के सम्मान एवं गौरव के बारे में जानकारी दी। साथ ही झंडे के सम्मान के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान एसएसबी के अधिकारी व जवानों के साथ -साथ गांव के महिला पुरुष मौजूद रहे।

36 वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट द्वारा आजादी के 75 वी वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत धारचूला और गोठी में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इंस्पेक्टर सुनील खुन्नू के नेतृत्व में जवानों और जनप्रतिनिधियों ने भारत माता के जयकारे के साथ तिरंगा रैली निकाली और सभी लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील भी की। इस तिरंगा रैली में एसआई सियाराम शर्मा, एएसआई मदन लाल, एएसआई सत्तन सिंह, कुलतार सिंह,निधिराजन, भरत कुमार,भवान सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

You missed