पिथौरागढ़। चोरों ने प्राथमिक विद्यालय बड़ौली  के किचन का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर सहित खाद्यान्न सामग्री चोरी कर ली। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी है।

चोरों ने रविवार की रात जिला मुख्यालय के निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय बड़ौली के ताले तोड़कर चोरों ने गैस सिलेंडर, चूल्हा, दो प्रेशर कुकर, 10 गिलास, तीन किलो दाल, 30किलो चावल सहित हजारों मूल्य के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार को जब विद्यालय खुला तो चोरी की घटना का पता चला। प्रधानाध्यापिका कविता देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीण राकेश भट्ट, माधवी देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, पुष्पा भट्ट सहित तमाम ग्रामीणों ने शीघ्र चोरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।