पिथौरागढ़। नगरपालिका ने वार्ड एवं चन्द्रभागा वार्ड को जोड़ने के लिए एस. एस. बी. गेट के पास चन्द्रभागा नदी में पुल का निर्माण कर क्षेत्र के लोगों की वर्षो पुरानी मांग पूरी की है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने पुल का लोकार्पण किया।

ऐंचोली न्यू कालौनी के बच्चों को बीयरशिबा एवं अन्य स्कूलों में जाने हेतु बहुत लम्बे रास्ते से जाना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए लोग पुल बनाने की मांग कर रहे थे। इस पुल के बनने से यहां के क्षेत्रीय निवासियों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।

पुल का उद्घाटन राजेन्द्र सिंह रावत अध्यक्ष एवं महेश चन्द्र पाण्डेय वार्ड सदस्य ऐंचोली द्वारा संयुक्त रूप से अनिल माहरा, ललित मोहन पुनेड़ा, अनिल जोशी, दिनेश कापड़ी, बसंत कुमार, दिनेश सौन, विजेन्द्र सिंह महर, विक्की वाल्मीकि, श्रीमती दीपा राणा, श्रीमती कोमल वाल्मीकि सदस्य, सुरेन्द्र मेहता, सेवानिवृत्त कै० दयाल सिंह मेहता, सेवानिवृत्त कै० विक्रम सिंह मेहता, श्री विजेन्द्र सिंह महता सेवानिवृत्त उप कोषाधिकारी, श्री रमेश महर, पद्मश्री बंसती दीदी, एनबी पांडेय तथा क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में किया गया। संचालन रमेश महर ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।