टनकपुर। चंपावत जनपद के टनकपुर-खटीमा हाईवे पर साइकिल सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव टनकपुर अस्पताल में मोर्चरी में रख दिया है।

मंगलवार देर शाम कैनाल बनबसा निवासी 44 वर्षीय किशन सिंह पुत्र नारायण सिंह बनबसा रोड के निकट पेट्रोल पंप के पास साइकिल से घर जा रहा था। तभी अचानक पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए तुरंत टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक इलेक्ट्रॉनिक के प्रतिष्ठान में कार्य करता था। थाना अध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।