पिथौरागढ़। देश के लिए वर्ष 1965 और 1971 का युद्ध लड़ने वाले सेवानिवृत कर्नल तेज सिंह का सोमवार को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व सैनिक संगठन सहित तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कर्नल तेज सिंह का 95 वर्ष की उम्र में शनिवार रात्रि को निधन हो गया था। सोमवार को वड्डा स्थित उनके आवास में बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, मेजर त्रिलोक सिंह सौन, क्षेत्र संयोजक सुभाष भट्ट, पूर्व सैनिक होशियार सिंह, कैप्टन गोविंद राम टम्टा,सू. मेजर लक्ष्मण सिंह गोबाड़ी, सूबे. मेजर प्रेम टम्टा, कैप्टन खुशाल सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह इगराल,पूर्व सैनिक बिमल सिंह सहित अन्य कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि कर्नल तेज सिंह ने सेवानिवृत्त के बाद भी ब्रिगेड कैंटीन में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं सैनिकों पूर्व सैनिकों के हित में दी थी। इसके अलावा पूर्व सैनिक संगठन के साथ विगत वर्षों से जुड़कर सलाहकार के रूप में पूर्व सैनिकों के हितों पर अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। अंतिम दर्शनों के बाद कर्नल सिंह का रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

