टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के नजदीक एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका है। फिलहाल सभी लापता बताए जा रहे हैं।सूचना मिलते ही टिहरी जिला कंट्रोल रूम ने राज्य आपदा मोचन बल, यानी को तत्काल अलर्ट किया। बताया गया कि तीनधारा इलाके में वाहन नदी में गिर गया है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कि पिकअप नदी में समा चुका है और सतह पर दिखाई नहीं दे रहा। इसी बीच ढालवाला पोस्ट से एसआई दीपक जोशी के नेतृत्व में एक अन्य रेस्क्यू दल को भी सहायता के लिए भेजा गया।