देह। आज दिनांक 28 जून 2026 को पूर्व में प्रेम नगर आश्रम घाट के समीप गंग नहर में डूबे एक युवक की तलाश हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सब इंस्पेक्टर आशीष त्यागी के नेतृत्व में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। टीम ने प्रेम नगर आश्रम घाट से लेकर मंगलौर क्षेत्र तक गंग नहर के विभिन्न हिस्सों एवं संभावित बहाव क्षेत्रों में गहन खोजबीन की।
सर्च अभियान के दौरान रुड़की से मंगलौर के मध्य अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव दिखाई दिए। एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को गंग नहर से बाहर निकाला। दोनों शवों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। इसके उपरांत दोनों शवों को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
