नाचनी/पिथौरागढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह ने सोमवार को धारचूला विधान सभा क्षेत्र के नाचनी (तल्ला जोहार) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कई पूर्व सैनिकों सहित अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने सभी का माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया।

हेलीकॉप्टर से नाचनी पहुंचे जनरल सिंह ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। अनुच्छेद 370, वन रैंक वन पेंशन की बात को भी उन्होंने प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा‌ कि पिछले दस साल से धारचूला विधान सभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। यह पूरा क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील। जनरल वीके सिंह चुनावी सभा में युवाओं और मातृशक्ति की उप‌स्थिति से काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इस उपस्थिति से धारचूला विधान सभा में कमल खिलना तय है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी, मंडल अध्यक्ष दीपू चुफाल, भाजपा नेता भगत बाछमी, खुशाल सिंह पिपलिया, जगत दानू, भरत चुफाल, रणजीत पांगती, मनोज जोशी, चंद्र सिंह पवार, भरत पिपलिया, सुंदर सिंह मेहता, पुष्पा, राजू मेहरा, खुशमन राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।