पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि अब वह पिथौरागढ़ में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

बुधवार ‌को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर की अध्यक्षता में व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, इफको के अध्यक्ष राम सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।  मयूख महर ने सभी का माल्यार्पण कर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कुनबा बढ़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।