मेष. सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करेंगे। मादक पदार्थों का सेवन न करें अन्यथा अपमान होने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, गुप्त रोग व चोट लगने की स्थिति प्रबल है।
वृषभ. धन, स्वास्थ्य और सम्मान की बर्बादी स्वार्थी लोगों से दूर रहें। अपने चरित्र का विशेष ध्यान देकर मर्यादा में रहें। राजकीय सेवा में किसी वरिष्ठ अधिकारी से लाभ स्पष्ट है।
 मिथुन. दीर्घ अवधि से रुका हुआ धन लाभ, साहसिक कार्य न करें चोट लगने की संभावना, व्यवहार में संयम रखें अन्यथा आत्मग्लानि की प्रबल संभावना होगी।
 कर्क. दैनिक कार्य स्थल में बाधाएं वाहन चलाते समय ध्यान दें, महिला मित्र से सुखद वार्तालाप, विरोधी गण आपके कार्य में रुकावट पैदा कर सकते हैं। किसी साधु और पंडित से आपकी भेंट होगी।
 सिंह. स्वास्थ्य विशेषतया यूरिन संबंधित समस्याओं से सचेत रहें। साझेदारी में कार्य न करें हानि हो सकती है। किसी कार्य विशेष से न्यायालय में जाना पड़ सकता है।
  कन्या. वाहन का प्रयोग कम करें व्यर्थ में धन की बर्बादी होगी। मन में बुरे विचारों को जन्म ना दें तथा एकांत में न रहें। नसों में चोट लगने की संभावना है। घर के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे।
 तुला. घरमें व्यस्तता की स्थिति, मां के स्वास्थ्य से चिंतित, कार्य पूर्ण होने पर संदेह, अवरोध, व्यर्थ की उलझनों से घिरे रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 वृश्चिक. कोई छोटी यात्रा, स्वास्थ्य के उद्देश्य से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी गलतफहमी के शिकार ना बनें, बेवजह से मन में नकारात्मक विचार तथा मन उदास  जैसी दिक्कत होंगी। पेट की समस्या भी आपको परेशान करेगी।
 धनु. किसी सुखद यात्रा का अनुभव करेंगे वाणी पर नियंत्रण रखें, सात्विक भोजन करें, अन्यथा विपरीत परिणाम प्रदर्शित होंगे। किसी नई वस्तु का घर आगमन हो सकता है।
 मकर. सिर दर्द व अनिद्रा से परेशानी बुरी संगत से घर में कलह, संतान पक्ष से कष्ट, ब्लड प्रेशर से पीड़ित जातक विशेष ध्यान दें। किसी एक ही बात को लेकर मन उदास  रहेगा।
 कुंभ. यात्रा का संयोग बन रहा है। अनावश्यक खर्चों से बचें, बाई आंख का विशेष ध्यान दें। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। संतान द्वारा धन का व्यय हो सकता है।
 मीन.आंखों का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर गौर करें अन्यथा त्वचा संबंधित दिक्कतें भी हो सकती हैं। किसी सुखद व महत्वपूर्ण सामग्री की खरीदारी करेंगे। छाती में जकड़न व कफ जैसी समस्याएं भी प्रतीत हो सकती हैं।