मेष- पूर्ण प्रयास के बावजूद कार्य में निराशा, दैनिक क्रियाकलाप में अशांति, सप्ताह के मध्य स्थिति में सुधार होगा। संपूर्ण पारिवारिक सुख और जीवन में सकारात्मक अनुभव का आनंद लेंगे।
वृषभ- किसी समारोह में अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त करेंगे। भोजन में अरुचि या त्याग जैसी स्थिति होगी। लोअरबैक पेन जैसी दिक्कतों के साथ मन बेचैन तथा घरेलू वातावरण अव्यवस्थित रहेगा।
मिथुन– आंखों का विशेष ध्यान दें। व्यर्थ की उलझनों में रहेंगे। किसी नवीन वस्त्र को धारण करेंगे। डाइजेशन जैसी दिक्कतों का सामना करते हुए मानसिक पीड़ा तथा दैनिक भोजन में असंतुलन की स्थिति होगी।
कर्क- किसी अन्य व्यक्ति के घर में आपका सत्कार सम्मान किया जाएगा। अतिरिक्त धन, उत्तम भोजन ग्रहण करते हुए आत्म संतुष्टि अनुभूति करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जॉइंट पेन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह- चारों तरफ से अपमान घृणा तथा धन की बर्बादी, क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा सामाजिक व नैतिक हान‌ि होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में स्थिति में सुधार, धैर्य पूर्वक कार्य करने पर ही शांति व लाभ। कंधों का विशेष ध्यान दें।
कन्या- अग्रज भ्राता से लाभ, घर में रिश्तेदारों का आगमन, प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दैनिक कार्यकलाप खानपान में ध्यान दें अन्यथा चेहरे में किसी अंग पर पीड़ा संभव है। व्यर्थ बहस, बातों में ना उलझे जो आपके स्वाभिमान को पीड़ित कर सकता है।
तुला- नौकरी की तलाश में है तो सफलता मिलेगी। दैनिक आय के साथ अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ सामूहिक क्रियाकलाप में विशेष छवि का प्रदर्शन करते हुए आनंद की अनुभूति करेंगे। जोश में होश ना खो अन्यथा धन व स्वास्थ्य का व्यय निश्चित है।
वृश्चिक- किसी कारणवश निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। सन्देहकी स्थिति बनी रहेगी। नकारात्मक सोच को जन्म न दें। धैर्य बनाए रखें मित्रों व रिश्तेदारों से सहायता प्राप्त होगी। शारीरिक कष्ट व दवा में धन का व्यय होगा।
धनु भोजन में ध्यान दें अन्यथा फूडप्वाइजन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। शरीर के किसी अंग पर चोट लगने से रक्तस्राव संभव है। नई नौकरी के प्रयास में हैं तो समय अनुकूल है। किसी सुखद समाचार की जानकारी प्राप्त होगी।
मकर- भावनाओं पर नियंत्रण करें। गलत संगत में ना पड़े सामाजिक छवि बिगड़ सकती है। ससुराल की यात्रा का योग है। कार्य में रुकावट और बदलाव जैसी स्थिति प्रदर्शित होंगी। कार्यस्थल में किसी महिला से सहायता प्राप्त होगी।
कुंभ- वाहन का प्रयोग कम करें कमर के निचले हिस्से में पीड़ा हो सकती है। दांपत्य जीवन का सुखद अनुभव करते हुए घर में प्रसन्नता व उत्तम भोजन का अवसर प्राप्त होगा संतान पक्ष से मन बेचैन रहेगा।
मीन- अप्रत्याशित घटनाओं को लेकर मन चिंतित रहेगा। वाहन सतर्कता पूर्ण उपयोग करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। गृहस्थ सुख का पूर्ण उपभोग, घर के दैनिक उपयोग हेतु किसी नवीन सामग्री की खरीददारी करेंगे। किसी महिला द्वारा सम्मान व लाभ प्राप्त होगा।