मेष. रुकावट व अवरोध से गुजरते हुए आप अपने कार्यों पर पूर्ण सफलता प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह नई वस्तु नये मित्र और नई जगह भ्रमण करने का अवसर है।

वृषभ. रिश्तों में सुधार किसी भव्य भोजनालय में भोजन का आनंद लेंगे। आवेश में आकर कार्य न करें, आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।
मिथुन. किसी विशेष उद्देश्य हेतु लंबी यात्रा का योग है तथा कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपकी सहायता कर सकता है। भावनात्मक रिश्तों को मजबूती मिलेगी।
कर्क. पारिवारिक रिश्तों में मतभेद तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी परंतु आर्थिक व सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। नसों में दर्द की समस्या अनुभव करेंगे।
सिंह. संचार माध्यम से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में सुखद भविष्य हेतु प्लानिंग में व्यस्त रहेंगे। असंगत मित्रों के बहकावे में ना आएं अन्यथा घर में अव्यवस्था हो सकती है।
कन्या. पारिवारिक आवश्यकता हेतु अतिरिक्त धन खर्च करेंगे। माता के साथ घर से बाहर छोटी यात्रा हो सकती है। भावनाओं में न बहे तथा वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आत्मग्लानि होगी।
तुला. रुके हुए कार्य पूर्ण होने का योग है। साहस व बुद्धि के साथ कर्म करते रहें छोटी कन्याओं की सेवा कर प्रसन्न करें। घर में अनावश्यक बहस ना करें।
वृश्चिक. धन का अतिरिक्त व्यय, असंतुलित भोजन, सलाह देने से बचें। आपकी भावनाओं को महत्व नहीं दिया जाएगा। सप्ताह के अंत में समाज में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
धनु. सुखद व सफल यात्रा करेंगे जो जीवन को सकारात्मक व नई दिशा प्रदान करेगी। दान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। मनसे प्रसन्नता अनुभव करेंगे।
मकर. कार्य, रोग व असफलताओं में पूर्ण विजय, जीवनशैली में सुधार मन प्रसन्न तथा स्वयं के प्रयास से कार्य पूर्ण एवं किसी शुभ सूचना की प्राप्ति होगी।
कुंभ. स्वास्थ्य में धन खर्च, अकेलापन महसूस करेंगे। किए गए कार्यों, उपलब्धि पर गर्व की अनुभूति महसूस करते हुए मित्रों से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मीन. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अचानक बीमारी से घिर सकते हैं। कार्य, उपलब्धि हेतु किसी यात्रा का योग है। स्वयं के प्रयास से कार्य में सफलता अर्जित करेंगे।