मेष. स्वयं केसुख भोग में धन खर्च करते हुए कुछ नवीन वस्तु की खरीदारी करेंगे। मन प्रसन्न उमंग तथा जीवन में उत्साह रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण सफल तथा रोगों की समाप्ति होगी।
वृषभ. संपूर्ण आत्मविश्वास व कार्य में प्रगति, इच्छा अनुसार सफलता आपके पक्ष में, स्वास्थ्य में त्वचा तथा घुटनों का विशेष ध्यान दें।
मिथुन. धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में असुविधा तथा बेचैनी रहेगी। कार्य पूर्ण होने की स्थिति में रुकावट व अवरोध जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क. किसी महिला द्वारा गलत सूचना या धोखा मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य समस्या से मन में तनाव रहेगा ध्यान दें। अपयश की स्थिति भी रहेगी। बेरोजगारी की समस्या दूर होगी।
सिंह. महिला मित्र या स्त्री संग किसी देवालय में भ्रमण करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। रात में घर से बाहर ना निकले। वाहन का सुखद उपयोग करेंगे।
कन्या. किसी खोई हुई वस्तु की तलाश में समय व्यतीत करते हुए मन परेशान रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें कोई समस्या हो सकती है। पारिवारिक सहयोग और सहानुभूति का अनुभव करेंगे।
तुला. भावनात्मक विचारों को हकीकत में बदलने का वक्त है। कार्य पूर्ण हेतु किसी की मदद लेने पर संकोच ना करें तथा वाहन का प्रयोग कम से कम करें।
वृश्चिक. घर में बेचैनी व आलस्य, एक ही बात को लेकर मन में अनावश्यक चिंतन, पारिवारिक रिश्तों में कमी आ‌एगी। घर से बाहर भ्रमण हेतु निकले।
धनु. मित्र द्वारा शुभ सूचना की प्राप्ति होगी। घर में किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। निर्णय लेने से पहले किसी की सलाह अवश्य लें।
मकर. स्वास्थ्य को लेकर धन का व्यय, यात्रा में परेशानी व कष्ट, बहस का हिस्सा ना बनें झगड़ा होने की संभावना है। अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति विशेष ध्यान दें परेशानी बढ़ सकती है।
कुंभ. संचार माध्यम से सूचना जो आप के पक्ष में हो तथा जीवन में खुशी व नई राह मिलने का योग है। भोजन में नियंत्रण रखें। कोई छोटी सुखद यात्रा हो सकती है।
मीन. स्वास्थ्य में धन खर्च, लोग आपके बारे में झूठी अफवाह फैला सकते हैं। ध्यान दें, किसी मजदूर की सहायता करें जिस से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।