मेष. असंगत मित्र आपको मांसाहार व मदिरा पान हेतु प्रेरित करेंगे सावधान रहें। धार्मिक उद्देश्य से कोई छोटी  सुखद यात्रा संभव है। सप्ताह के अंत में मन बेचैन तथा पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ. क्रोध से बचें। सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।सामूहिक समाज में आपके द्वारा कही गई बातों का लोगों पर विशेष महत्व तथा अनुसरण करेंगे। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति आपको नफरत की भावनाओं से देखेंगे, अनदेखा करें।
मिथुन. अनुचित कार्य ना करें धन का व्यय हो सकता है। शारीरिक कष्ट  विशेष  पांव का ध्यान दें, धार्मिक क्रियाकलाप में आपका दृढ़ विश्वास रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने का योग है। सप्ताह के अंत में घर की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।
कर्क. कार्य पूर्ण होने की स्थिति में अचानक विघटन, शुभ कार्यों में धन का व्यय करते हुए आत्म संतुष्टि की प्राप्ति होगी। आप की गलत आदतों की वजह से जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है।
सिंह. किसी नौकरी की तलाश में है तो तैयार रहें सफलता का योग है। धर्म संबंधित कार्यों से धन की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में घर से बाहर किसी अन्य स्थान में रहना पड़ सकता है। पांव का विशेष ध्यान रखें।
कन्या. क‌िसी सामूहिक परंपरा व नियमों का उल्लंघन आपके द्वारा हो सकता है। पिता से मदभेद स्पष्ट है।आपके दैनिक कार्य से लोग विशेष प्रभावित होंगे। नवीन वस्त्र धारण करने का अवसर प्राप्त होगा।
तुला. सप्ताह में अचानक मन को विचलित कर देने वाली सूचना प्राप्त हो सकती है। भाग्य आपके साथ हैं, पिता की सलाह को अनदेखा ना करें। आपसे निम्न आय का व्यक्ति आपके कार्य में मददगार साबित होगा।
वृश्चिक. सुखमय वैवाहिक जीवन में परेशानी, यात्रा में कष्ट जैसी  दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोई सुखद गोपनीय सूचनामिलेगी। कार्य पूर्ण होने में संशय है जो आपके मन को विचलित कर सकता है।
धनु. वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्व करें। हड्डियों तथा नसों में दर्द जैसी दिक्कतों का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन का सुखद अनुभव करेंगे। वर्तमान में किसी कार्य को अचानक त्याग सकते हैं।
मकर. वर्तमान स्थिति को लेकरमन में अनावश्यक उलझन  तथा बेचैनी होगी। पारिवारिक सुख लेते हुए विशेष मन पसंद स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त करेंगे।कार्य में सफलता धैर्य के साथ मिलेगी।
कुंभ. घर में अव्यस्तता का वातावरण, दैनिक दिनचर्या में असंतुलन की स्थिति रहेगी। निर्णय लेने की क्षमता में  कमी, स्वास्थ्य में पेटी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
मीन. सप्ताह के दौरान स्थान परिवर्तन का योग है। व्यर्थ की बातें ना करें मनमुटाव जैसी स्थिति, छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में किसी शुभ कार्य के होने से आपकी प्रशंसा होगी। भावनात्मक रिश्तों में अलगाव  व कमी महसूस कर सकते हैं।