मेष- सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ न देना, कार्यों में रुकावट तथा असफलता से मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के अंत में स्थितियों में सुधार आप के पक्ष में हो जाएगा।

वृषभ- किसी नए कार्य की शुरुआत, व्यापार की यात्रा हेतु समय आप के पक्ष में है। पारिवारिक रिश्तों में परिपक्वता विश्वास महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य मन परेशान हो सकता है।

मिथुन- घर तथा समाज दोनों स्थितियों में आप प्रसन्नता तथा गर्व महसूस करेंगे। घर में खुशी का माहौल, दांपत्य जीवन में सुधार परंतु इस सप्ताह के अंत में स्वयं को लेकर सावधानियां बरतें।

कर्क- संपूर्ण सप्ताह आपको मनवांछित परिणाम मिलेंगे। इस हेतु समय आप के पक्ष में है। मित्रों तथा पारिवारिक लोगों के साथ मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में सुखद तथा रिश्तों की मजबूती का एहसास होगा।

सिंह- स्वयं के स्वास्थ्य हेतु सचेत रहें। घर में अनावश्यक कलह हो सकता है। मन को नियंत्रण में रखें, नकारात्मक विचार आपके कार्य को प्रभावित कर सकते हैं। सप्ताह के अंत आपको स्थिति में सुधार तथा पारिवारिक लोगों का भावात्मक सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या- पारिवारिक उद्देश्य हेतु सफल सुखद यात्रा का योग है। धन का सही उपयोग होगा। संतान की भविष्य हेतु भावनाओं में ना बहे सप्ताह के अंत में स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला- शारीरिक कष्ट तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में अनावश्यक बेचैनी जीवन में व्यस्तता क्रोध तथा वाणी पर विशेष ध्यान दें। पूर्ण सप्ताह आपको विशेष सचेत रहने की जरूरत है।

वृश्चिक- रुका हुआ कार्य पूर्ण होने का योग है तथा किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। किसी सकारात्मक उद्देश्य तथा लाभ हेतु यात्रा का योग बन रहा है। सप्ताह के मध्य अनावश्यक रूप से लोगों से बहस ना करें तथा धैर्य रखें।

धनु- शारीरिक पीड़ा का अनुभव, आप की स्वतंत्रता का ह्रास तथा किसी के अधीन, मन में बेचैनी, धन की बर्बादी, अनावश्यक कलह जैसी स्थिति रहेगी। किसी आवश्यक कार्य को सप्ताह के मध्य में करें।

मकर- धन का व्यय मित्रों के साथ मन को प्रसन्नता तथा सुखद क्षण की अनुभूति होगी। सप्ताह के अंत में नई ऊर्जा तथा उत्साह के साथ किसी सफल कार्य को प्रस्तावित करेंगे। संपूर्ण सप्ताह आपके पक्ष में है।

कुंभ- सामाजिक गतिविधियों से धन लाभ तथा मित्रों में सकारात्मक छवि का प्रभाव, समाज में नई पहचान मिलेगी। परंतु सप्ताह के अंत में धन को सोच समझकर खर्च करें। शारीरिक कष्ट की ओर भी संकेत है।

मीन- कार्य स्थल में आप की छवि प्रभावित हो सकती है जिस पर आपको अपनी भावनाओं तथा क्रोध में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में आप प्रसन्नता, सहयोग, आकस्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।