मेष. स्वयं के प्रयास से ही सफलता, सहयोग तथा अन्य किसी की सहायता की उम्मीद ना करें। बृहस्पतिवार को सावधानी बरतें। दांपत्य, पारिवारिक जीवन में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
वृषभ. कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपको धैर्य व संयम की जरूरत है अन्यथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है। सप्ताह के अंत शनिवार को विशेष सावधानियां बरतें।

मिथुन. आपके कार्य तथा व्यवहार में लोग गलतियां खोजने का प्रयास करेंगे सचेत रहें। आपके मन तथा व्यवहार में असंतुलन की स्थिति रहेगी, समूह के साथ रहने में ही पूर्ण लाभ है। मंगलवार को विशेष सावधानी बरतें।
कर्क. व्यवहार तथा कार्य में जल्दबाजी न करें। संयम रहते हुए कार्य में सफलता, आपको महसूस होगा कि आप चारों ओर से परेशानियों से घिर गए हैं, धैर्य ही आपका मित्र है। सोमवार मंगलवार विशेष सावधानी रखें।
सिंह. आपको महसूस हो सकता है कि आपके अधिकार में कोई वस्तु या स्थिति आपसे अलग या छीनने का प्रयास हो रहा है। जिसका आपको विशेष ध्यान देना है बुधवार आप कुछ अधिक तनाव महसूस कर सकते हैं।
कन्या. घर में सकारात्मक परिवर्तन तथा ऊर्जा से पूर्ण अनुभव करेंगे। आपके अंदर एक डर जो आपको पीड़ित कर रहा था वह अब खत्म होने को है। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।
तुला. मंगलवार को धैर्य रखें, घरेलू स्थिति आपके मन को परेशान कर सकती है। धन का अनावश्यक व्यय होने की आशंका है। सप्ताह के अंत में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक. कोई महत्वपूर्ण वस्तु या स्थिति आपसे दूर हो सकती है या आपको अनुभव होगा कि आपके अधिकारों को कम किया जा रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख तथा शांति का वातावरण होगा। घरेलू वस्तुओं का संग्रह करेंगे। मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु. अनावश्यक भ्रमण जैसी स्थिति का होना, फिजूल खर्च तथा अकेलापन का सामना कर सकते हैं। कर्ज से छुटकारा पाएंगे। बुधवार को आप कुछ अधिक तनाव महसूस कर सकते हैं।
मकर. पारिवारिक रिश्तों में टकराव, माता को कष्ट तथा मन को वश में रखने के साथ ही व्यवहार में मर्यादा रखें। यात्रा में सावधानी बरतें या स्थगित करें। गुरुवार को धैर्य से कार्य करें।
कुंभ. किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी जो आपके लिए प्रसन्नता तथा तरक्की की राह खोलेगी। किसी सुखद तथा लाभदायक यात्रा का योग बन रहा है जो आपके हित में होगी। बुधवार के दिन स्वयं के लिए सावधानियां रखें।
मीन. धन तथा समय का व्यय करते हुए आप अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे। सप्ताह के अंत शनिवार को कुछ विशेष सावधानियां बरतनी होंगी। व्यवहार तथा वाणी में संयम रखें अन्यथा पश्चाताप व ग्लानि हो सकती है।