मेष. सप्ताह के मध्य विशेष बृहस्पतिवार को कार्य के शुभ परिणाम आसानी से प्राप्त कर लेंगे। भोजन में सात्विकता रखें, किसी सुखद भ्रमण का अवसर प्राप्त होगा। परिवार में किसी महिला के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
वृष. अपने कार्य पर आपको संतुष्टि की अनुभूति होगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा भ्रमण का लाभ, घरेलू वस्तुओं का संग्रह करेंगे। बुधवार को स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन. स्वयं की बुद्धि तथा विवेक का सही उपयोग करें। आपको अपना धन तथा समय कहां खर्च करना है, भोग या नाश दोनों मार्ग दिखेंगे। शनिवार के दिन सचेत रहें।
कर्क. स्वयं की प्रसन्नता तथा पारिवारिक खुशियों के लिए समय निकालें। मन से कोई पुराना बोझ उतर जाएगा, परंतु बुधवार आपको सावधानियां बरतनी है।
सिंह. रोजगार की तलाश के लिए यह सप्ताह उत्तम है। प्रयास में विश्वास रखें, सामाजिक कार्यों में भी आप सहभागिता निभाएंगे। भागदौड़ से बचें अन्यथा सप्ताह के अंत स्वास्थ्य में बुरा असर पड़ सकता है।
कन्या. धर्म तथा आध्यात्मिक की ओर आपका झुकाव रहेगा। किसी कार्य को करने से पहले परिवार के किसी पुरुष सदस्य की राय अवश्य लें जो आपके लिए लाभदायक होगा। सप्ताह की शुरुआत में आप कुछ परेशान हो सकते हैं धैर्य रखें।
तुला. परिवार में किसी बुजुर्ग से आशीर्वाद लें, शिक्षा में आत्म संतुष्टि होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों की समाज में प्रशंसा की जाएगी। सप्ताह की शुरुआत में परेशानी तथा रुकावटें आएंगी।
वृश्चिक. क्रोध की स्थिति बनी रहेगी शांति रखें, अन्यथा समाज व घर के रिश्तों में टकराव, पूर्ण सप्ताह आप परेशानियों से घिरे रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित कर दें।
धनु. किसी भी व्यक्ति से मित्रता या सुलह करने का उत्तम समय है। घर में स्थिति खुशहाल होगी, यात्रा को स्थगित कर दें कष्टमय  हो सकती है। सप्ताह के अंत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर. मन में शंका तथा दुविधा बनी रहेगी, किसी भी परेशानी को घर के सदस्यों को बता दें। अत्यधिक आत्ममंथन से बचें खरीदारी करते समय ध्यान दें फिजूलखर्ची हो सकती है। शुक्रवार को धैर्य व शांति बनाए रखें।

कुंभ. घर की आर्थिक स्थिति आपको परेशान कर सकती है। अत्यधिक भावुकता तथा मन में परेशानी होगी धैर्य तथा विवेक से आगे बढ़े। सप्ताह के अंत सब आपकी इच्छा अनुसार हो जाएगा।

मीन. सप्ताह की शुरुआत उत्तम होगी। वर्तमान स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन तथा घरेलू कार्यों में विशेष, गार्डनिंग में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम प्रणय संबंधित मामलों में भी सफलता हासिल करेंगे।