मेष.  वित्तीय लेनदेन में सावधानियां बरतें। सप्ताह के मध्य आपकी इच्छा अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। नवीन वस्त्र की प्राप्ति होगी। सप्ताह के अंत में मन विचलित हो सकता है यात्रा स्थगित कर दें। माता दुर्गा की आराधना करें।
वृषभ. मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी घर में तनावपूर्ण स्थिति, पूर्व में हुई गलतियों से नई शिक्षा मिलेगी जो नई दिशा व राह दिखाने में सहायक होगी। सप्ताह के अंत में  स्थिति में सुधार महसूस करेंगे। भगवान गणेश की आराधना श्रेष्ठ होगी।
मिथुन. अनावश्यक छोटी कष्टदायक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे घर में व्यस्तता की स्थिति बनी रहेगी। मन में पूर्ण खिन्नता व नकारात्मक सोच हावी रहेगी। शिव मंत्र का जाप और पूजा श्रेष्ठ है।
कर्क. गले में संक्रमण की स्थिति होने के आसार हैं, सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य आप प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक तथा भौतिक दोनों सुखों का आनंद प्राप्त होगा सप्ताह के आखिरी में घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। हनुमान जी की पूजा करें।
सिंह. नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम समय है, परंतु स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें चोट लगने की संभावना है। परिवार व धार्मिक कार्यों में धन का व्यय करेंगे परंतु कष्टदायक भ्रमण की स्थिति बनी रहेगी। भगवान शिव की आराधना करें।
कन्या. स्वयं या पिता के स्वास्थ्य लाभ के लिए चिकित्सालय जाना पड़ सकता है।सप्ताह के मध्य स्थिति में सुधार, रुके हुए कार्य सफल व पूर्ण होंगे, समाज में नए लोगों से मित्रता होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें और भगवान गणेश की प्रार्थना करें।
तुला. कार्य व परिणाम आपकी इच्छा अनुसार होंगे। किसी मित्र का आपके घर में आगमन से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। सुख तथा भोग में धन का खर्च होगा। सप्ताह के अंत में मन भ्रमित रहेगा, माता लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक. कार्य में आलस्य, वर्तमान स्थिति में मन न लगना जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। सप्ताह के मध्य में स्थिति में सुधार होगा। मित्र तथा पारिवारिक लोगों का भावनात्मक तथा आर्थिक सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में गलत सूचना तथा धोखा मिल सकता है। विवाहित औरतों का सम्मान करें लाभ होगा।
धनु. आपकी योग्यता तथा इच्छाओं को उचित सम्मान न मिल पाना आपकी मानसिक बेचैनी का कारण है। सप्ताह के मध्य से स्थिति में परिवर्तन होंगे। एकांत में ना रहे लोगों से मिले तथा सकारात्मक वार्तालाप करें। सूर्य देव को जल अर्पित करें लाभ होगा।
मकर. शारीरिक कष्ट, ठंडी वस्तुओं से परहेज करें। कार्य पूर्ण परंतु असफल होने के आसार हैं। धर्म की ओर आपका झुकाव तथा ईश्वर में आस्था पूर्ण होगीद्घ कार्य में स्वयं  के निर्णय लें। पूर्वजों के नाम दान दें लाभ होगा।
कुंभ. उचित समय पर सहायता न मिलना, धोखा छल हो सकता है, जिससे मन पूर्ण रूप से बेचैन व असमंजस की स्थिति पैदा होगी। धैर्य रखें उचित समय की प्रतीक्षा करें हनुमान जी की आराधना श्रेष्ठ होगी।
मीन. घरेलू सुख का आनंद लेंगे यात्रा स्थगित कर दें कष्टदायक हो सकती है। दांपत्य जीवन में परिपक्वता तथा सुखद अनुभूति पैतृक वस्तुओं से लाभ होगा। माता भगवती का ध्यान करें।