मेष. भौतिक इच्छाओं की पूर्ति हेतु प्रसन्नता से सुख भोग तथा नई वस्तुओं के संग्रह हेतु धन का दान व भोग होगा। जीवन में नई उमंग तथा उत्साह का अनुभव करेंगे।सप्ताह के अंत में सिर में भारीपन महसूस कर सकते हैं।
वृषभ. कार्यक्षेत्र और सामाजिक गतिविधियों में स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं। शुभचिंतकों के साथ किसी उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में आंखों का विशेष ध्यान दें।
मिथुन. मन में शंका व संदेह की स्थिति बनी रहेगी। पतित नियमों व पराधीनता आपको स्वीकार नहीं होगी। विरोध होने के बावजूद समाज व कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर लेंगे। गैंबलिंग सट्टा तथा शेयर मार्केट से धन प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क. आध्यात्म की ओर आपका ध्यान होने वाला है। किसी नूतन वस्त्र की प्राप्ति तथा अनजान व्यक्ति से भेंट व वार्तालाप होने का अवसर है। राजकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा तथा माता दुर्गा की आराधना श्रेष्ठ रहेगी।
सिंह. दांपत्य जीवन में शालीनता रखें तकरार मनमुटाव संभव है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करते हुए ईश्वर में आपका विश्वास दृढ़ होगा। किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा लांछन धोखा जैसी स्थिति हो सकती है।
कन्या. घर में रहकर खुशियों को आत्मसात करने का वक्त है।परिवार के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा कम करें। शारीरिक कष्ट संभव। समाज व्यापार से लाभ नए लोगों से पहचान तथा पूर्वजो पर गर्व की अनुभूति करेंगे। अमावस्या के दिन पूर्वजो के नाम पर अर्पण एवम दान दें।
तुला. भविष्य को लेकर मन में चिंता परेशानी तथा असहाय स्थिति का महसूस होना। कार्य क्षेत्र तथा समाज में आप को नजरअंदाज किया जा सकता है। धैर्य रखें तथा दांपत्य जीवन में परेशानी संभव। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
वृश्चिक. एक साथ एक से अधिक सदस्यों का घर में बीमार हो जाना जो आपको आर्थिक तथा भावात्मक रूप से कमजोर कर सकती है। ननिहाल से किसी का आगमन या सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कोट कचहरी में किसी कार्य हेतु भ्रमण हो सकता है।
धनु. पीठ के ऊपरी हिस्से विशेष कंधों में दर्द होने की आसार हैं। घर से बाहर किसी कार्य हेतु रहना पड़ेगा। किसी शुभ कार्य में व्यस्त रहेंगे तथा आवेश में आकर कोई कार्य ना करें।
मकर. मांसाहार तथा नशे से बिल्कुल दूरी रखें। व्यर्थ में कलह होने के आसार हैं। बोलने से पहले सोच लें अन्यथा आपके शब्द किसी को परेशान कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा या मंदिर में प्रवेश करने का अवसर प्राप्त होगा।
कुंभ. व्यवहार में परिवर्तन अकेलापन सूनापन तथा अचानक क्रोध जैसी स्थति होगी। जिसका प्रभाव दांपत्य जीवन में दिखाई देगा। सावधान रहें। सप्ताह के मध्य स्थिति में सुधार जीवन में कुछ नया करने की उम्मीद पारिवारिक सहयोग तथा पैतृक धन का लाभ व उपयोग स्पष्ट है।
मीन .चिकित्सालय या वैद्य से संपर्क हो सकता है। सुनसान तथा एकांत में रहने को मन अग्रेषित होगा। मन तथा घर में पवित्रता का वातावरण होगा। किसी समारोह में पुराने मित्र से भेंट होने के योग है। स्वास्थ्य में आंखों का विशेष ध्यान दें।