मेष. अचानक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन, धन का व्यय गर्व की अनुभूति के साथ। घर में किसी स्थाई वस्तु का जुड़ाव व आगमन, नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उत्तम है।
वृषभ. कार्य क्षेत्र में किसी अन्य की सहायता से समस्त कार्य पूर्ण व सफल होंगे। यात्रा में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। रिस्क व जल्दबाजी ना करें। धार्मिक प्रवृत्ति की ओर झुकाव रहेगा।
मिथुन. घर में उत्सव व किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। जीवन में उमंग व उत्साह का समय है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस करते हुए आध्यात्मिक की ओर झुकाव रहेगा।
कर्क. पूर्व में किए गए कार्यों की उपलब्धि तथा परिणाम आपको प्राप्त होंगे। किसी सुखद तथा भव्य स्थान में जाने का अवसर प्राप्त होगा। श्रमिक वर्ग के लोगों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।
सिंह. पारिवारिक दैनिक कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता होने से थकान व तनाव महसूस हो सकता है। सावधान रहें झूठा लांछन लग सकता है। यात्रा में परेशानी तथा वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या. हर्ष उल्लास, भ्रात पक्ष से लाभ, उत्तम भोजन तथा नूतन वस्त्र, जीवन शैली में परिवर्तन परंतु कोई स्थिति भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है। मन को नियंत्रण में रखें।
तुला. मिष्ठान का सेवन उत्तम भोजन तथा अतिरिक्त धन की प्राप्ति होगी। घर से बाहर किसी विशेष कार्य हेतु जाना पड़ सकता है। सप्ताह में घरेलू कार्यों में रुचि लेंगे।
वृश्चिक. विजय और कार्य में सफलता, किसी नवीन कार्य के लिए उत्तम समय है। घर की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन, उपहार में किसी वस्तु की प्राप्ति का योग है।
धनु. धार्मिक कार्यों में तन मन धन से व्यस्त रहेंगे। नए मित्रों से मुलाकात तथा सामाजिक कार्यों में आपकी उपस्थिति अन्य के लिए महत्वपूर्ण होगी।
मकर. किसी बुजुर्ग व विद्वान का घर में आगमन होने पर आदर सत्कार करें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मन की बात कहने का उचित समय है। स्वयं महसूस करेंगे कि धीरे-धीरे आपके कार्य और इच्छा पूर्ण हो रही है।
कुंभ. कर्म, इच्छा तथा भाग्य तीनों आप को सहयोग प्रदान करने हेतु तैयार हैं।भावनाओं में न बहे, धैर्य रखें तथा दिनचर्या को संतुलित करें। परिणाम आपके पक्ष में होंगे।
मीन. पूर्वजों का आशीर्वाद व स्मरण करके कार्य आरंभ करें। किसी उच्च पद या धनी व्यक्ति से भेंट होने पर शिष्टाचार बनाए रखें। आपके कार्य से समाज में आपको नई पहचान मिलेगी।