पिथौरागढ़। 14 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर शनिवार की शाम को थम गया। अंतिम दिन प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झौंकी।
पिथौरागढ़ में भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर ने भी प्रचार जारी रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पुनेड़ा ने रैली निकाली और लोगों से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। निर्दलीय नितिन मारकाना सहित सपा के विरेंद्र स‌िंह, बसपा से खुर्शीद अहमद, आजाद पार्टी के कार्तिक टम्टा ने भी समर्थकों के साथ प्रचार किया।
डीडीहाट में भाजपा के बिशन सिंह चुफाल, कांग्रेस के प्रदीप पाल और निर्दलीय किशन भंडारी सहित उक्रांद के गोविंद स‌िंह, आप दीवान स‌िंह मेहता, सपा के सुरेंद्र स‌िंह गुरुंग, अनिल सिंह ने घर-घर जाकर प्रचार किया।
धारचूला में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों को गिनाया। भाजपा प्रत्याशी धन सिंह धामी अपने समर्थकों के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। निर्दलीय जीवन ठाकुर सहित आप के नारायण सोराड़ी, उक्रांद के रमेश थलाल, बसपा के गोविंद राम, सपा की मंजू देवी, निर्दलीय कैलाश पांगती ने भी जनसंपर्क जारी रखा।
गंगोलीहाट में भाजपा के फकीर राम और कांग्रेस के खजान गुड्डू, आप की बबीता चंद्र सहित उक्रांद के हरि प्रसाद, बसपा की रेखा, सपा के बलराम ने प्रचार किया।

जानिए पिथौरागढ़ जिले की किस विधान सभा में कौन प्रत्याशी-

पिथौरागढ़ विधानसभा-

भाजपा की चंद्रा पंत, कांग्रेस के मयूख महर, आप के चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, सपा के विरेंद्र स‌िंह, बसपा से खुर्शीद अहमद, आजाद पार्टी के कार्तिक टम्टा, निर्दलीय नितिन मारकाना।


धारचूला विधान सभा-

कांग्रेस के हरीश धामी, भाजपा के धन स‌िंह धामी, आप के नारायण सोराड़ी, उक्रांद के रमेश थलाल, बसपा के गोविंद राम, सपा की मंजू देवी, निर्दलीय कैलाश पांगती, जीवन स‌िंह ठाकुर।


डीडीहाट विधानसभा-

भाजपा के बिशन स‌िंह चुफाल, कांग्रेस के प्रदीप पाल, उक्रांद के गोविंद स‌िंह, आप दीवान स‌िंह मेहता, सपा के सुरेंद्र स‌िंह गुरुंग, निर्दलीय किशन भंडारी, अनिल सिंह।


गंगोलीहाट विधानसभा

भाजपा के फकीर राम, कांग्रेस के खजान चंद्र, उक्रांद के हरि प्रसाद, आप की बबीता चंद्र, बसपा की रेखा, सपा के बलराम।